बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वर्कशाप का आयोजन किया, इसमेें बच्चों को फास्ट फूड से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। वर्कशाप का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन व प्रधानाचार्य रोहित जैन ने किया। आशीष जैन व हर्षित जैन ने कहा कि आज युवा गलत संगति के चलते गलत रास्तों पर चल पड़ा है। उन्हें संस्कारवान शिक्षा की जरूरत है। कहा कि आज युवा घर में बनाए जाने वाले खानों से दूर होता जा रहा है। युवाओं की पसंद फास्ट फूड बन गया है। युवा घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से घर पर आर्डर तक करा लेते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फास्ट फूड से होने वाले नुकसान की जानकारी दी और फास्ट फूड न खाने का संकल्प दिलाया। साथ ही एकजुट होकर समाज व राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।