फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। आर्य समाज ने कस्बा स्थित माता मंदिर के पार्क में होली पर महायज्ञ किया, इसमें क्षेत्र के लोगों ने आहुति दी। गुरुकुल चितौड़ा झाल से हुए पहुंचे आचार्य वैदिक ने कहा कि पुरातन काल से ही वसंत ऋतु में जब खेत में फसल पककर तैयार हो जाती है और किसान के घर में धनधान्य आता है तब आदि काल से ही यह पर्व एक धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसमें नए अन्न की आहुतियां देकर ईश्वर से समाज की उन्नति की प्रार्थना की जाती है। यज्ञ के बाद कस्बे में होलिका दहन का विशेष कार्यक्रम किया, इसमें यज्ञ सामग्री से होलिका दहन रूपी यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुति दी, इसमें समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य ब्रिमेश रहे और कपिल वैदिक ने वेद मंत्रोच्चार द्वारा यज्ञ कराया। चेयरमैन डॉ. विनोद, अशोक, श्रीराम, मास्टर धनीराम, सहकारी समिति चेयरमैन मनोज आर्य, अश्विनी आर्य, सुरेंद्र आर्य आदित्य आर्य, अमित, मास्टर मनोज, पिंकी चौधरी, सुखबीर सिंह, सुरेंद्र, राजीव, महक सिंह, करण सिंह, प्रवीण मैनेजर, राहुल, अनिल, रविंद्र, डॉ. सुखवीर आर्य, सूबेदार सूबे सिंह, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें