बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वक्ताओं ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों व शिक्षकों को जरूर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें विक्की, राबिन, पूजा गोयल, इशिका, कविता, तृप्ता, नूपुर, राधा, रूपाली सैनी आदि रहे।