बड़ौत (बागपत)।
पुलवामा में शहीद हुए जवानों को यज्ञ में श्रद्धांजलि देकर 27 फरवरी को हरिद्वार से एक जत्था दिल्ली पहुंचा। जत्था शनिवार को बड़ौत से गुजरा। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जत्थे के सदस्य तिरंगे झंडे हाथ में लेकर भारत माता की जय, शहीदों को नमन करो के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जत्थे में यज्ञ करने वाले पंडित रामकिशोर ने बताया कि जत्था कुंडली सोनीपत होते दिल्ली में प्रवेश करेगा और श्रद्धांजलि यात्रा चार मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी। जत्थे में बलवीर, नवीन, रामवीर, नरेंद्र, सोहवीर, नितिन शर्मा आदि रहे।