फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 55 बच्चों को टीके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नगर के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बच्चों को टीकाकरण के लिए शिविर लगाया। इसका उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बच्चे को टीका लगाकर किया। साथ ही लोगों से बच्चों को जागरूकता के साथ बीमारियों से बचाव के टीके लगवाने को कहा। शिविर में 55 बच्चों को टीके लगाए गए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मलिन बस्तियों, ईंट भट्टों, विभिन्न स्थलों पर हो रहे निर्माण कार्य स्थलों आदि पर रहने वाले परिवारों के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को भी बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसमें एएनएम अन्नू धामा, आंगनबाड़ी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें