बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की रासेयो की तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार एसोसिएट प्रोफेसर जंतु विज्ञान एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीश कुमार रहे। प्रमोद व आजाद ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन हम रासेयो के उद्देश्यों को समझकर उसे धरातल पर प्रस्तुत करेंगे, उस दिन देश से जात-पात का भेदभाव दूर हो जाएगा। आज देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता है, जिसके लिए राष्ट्र के प्रति श्रद्धा की भावना का होना आवश्यक है। समापन समारोह में पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें प्रथम पुरस्कार फिरोज आलम, द्वितीय राजकुमार व तृतीय अभिषेक चौधरी को दिया गया। इस मौके पर डॉ. अनिल, हरीश कुमार, डॉ. अमरपाल सिंह, डॉ. पुखराज सिंह, डॉ. लोकेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, शुभम, आलोक त्रिवेदी, यूसुुफ, राजेश दिव्यांश आदि मौजूद रहे।