बागपत। समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम गोपाल पुरी का कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश शोकाकुल है। भारतीय जनता पार्टी के मंत्री रैली करते अपनी योजनाएं बता रहे हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि देने जाते हैं, वहां पर हंसी मजाक करते हैं। जनता एकजुट होकर बीजेपी को देश से भगाने का आह्वान किया। इसमें मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र, सचिव हीरालाल यादव, जगत सिंह, गुलफाम तोमर, जिलाध्यक्ष सलीम त्यागी, नफीस अहमद, सलाऊद्दीन, आमिल खान, फिरोज खान, हमीद, अखलाक, ओमपाल कश्यप, फुरकान, बब्बू सिद्दीकी मौजूद रहे।