बड़ौत (बागपत)। भाजपा के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने छपरौली क्षेत्र के किसानों की गन्ना घटतौली की समस्या को विधानसभा सत्र में उठाया। उन्होंने विधानसभा सत्र में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा के समक्ष किसानों की दुर्दशा के बारे में बताया कराया। उन्होंने बताया कि जनपद बागपत में स्थित चीनी मिल मलकपुर के 107 गन्ना क्रय केंद्र, रमाला के 10 गन्ना क्रय केंद्र, बागपत के मिल गेट सहित कुल 153 गन्ना क्रय केंद्र तथा जनपदों में स्थित चीनी मिल जो बागपत में गन्ना खरीद करते हैं, उन गन्ना क्रय केंद्रों की संख्या 203 है। इस प्रकार समस्त गन्ना क्रय केंद्र 356 है, जिनका अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया, इसमें कुछ क्रय केंद्रों पर गन्ना घटतौली मिली है, जिन पर साथ उचित कार्रवाई की आवश्यकता है। गन्ना मंत्री ने किसानों की समस्या को शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया।