फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान उत्साही

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के लिए मंगलवार को किसानों ने तहसील में पंजीकरण कराना शुरू कर दिया। योजना को लेकर किसान उत्साही नजर आए।
केंद्र सरकार ने अपने आम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देने की योजना शुरू की। इसके लिए किसानों का डाटा मांगा जा रहा है। लोकसभा चुनाव को देखकर केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को तत्काल लागू करना चाहती है, ताकि उसका चुनावी लाभ भी उसे मिल सके। इसमें दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक धनराशि मिलेगी। तहसील प्रशासन किसानों का डाटा जमा करने में जुट गया है। एसडीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि जो किसान भारत सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं तो वह अपने तहसील कार्यालय में अपना आधार कार्ड, खतौनी या किसान बही तथा मोबाइल नंबर जमा कर दें। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। तहसील परिसर में दिन भर पंजीकरण कराने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें