फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की उन्नति में बेटियां लहरा रही हैं परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
बेटियां माता-पिता के लिए वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन नेे संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के 40 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किस प्रकार बेटियां समाज के हर क्षेत्र मेें अपनी उन्नति का परचम लहरा रही है और देश, समाज व माता-पिता का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन सामाजिक कार्यक्रमों में बेटियों का जाना निषेध माना जाता था, उन कार्यों के माध्यम से बेटियों ने साबित कर दिखाया कि वे बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रहे। प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, अंजली द्वितीय और सोनम तृतीय को प्रबंध समिति ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें