बागपत। गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिलों को सॉफ्ट लोन देने का एक मौका ओर दिया है। अब चीनी मिलें 15 दिन में लोन की प्रक्रिया को पूरी कर सकेगी।
डीसीओ विनीत कुमार ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल की सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सरकार ने जो तिथि तय की थी, वह निकल गई। इसके लिए अब 15 दिन की तिथि बढ़ा दी। मलकपुर मिल के पास 15 दिन का समय है, अगर वह कागजी प्रक्रिया पूरी कर लेती है तो जल्द ही लोन मिल जाएगा और किसानों का पूर्ण भुगतान होगा।