फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में छह को आएंगे रेलवे विभाग के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में पानीपत-मेरठ रेल लाइन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। आरटीआई कार्यकर्ता शिव कुमार राठी ने बताया कि छह फरवरी को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री एवं रेलवे के अधिकारी कस्बे में उनके बीच पहुंचकर जनसमस्या सुनेंगे, रेलवे लाइन के सर्वे के विषय में जानकारी देंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मास्टर महेंद्र सिंह राठी ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने क्षेत्र में पानीपत-मेरठ रेल लाइन के सर्वे पर उनका पक्ष रखा था। छह फरवरी को रेलवे विभाग के अधिकारियों को लेकर टीकरी पहुंचेंगे। रेलवे लाइन के बारे में बताएंगे और क्षेत्रवासियों की जनसमस्या भी सुनेंगे। कस्बावासी टीकरी में बनाई गई सीएचसी में सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने की बात भी उठाएंगे। इस दौरान सुखवीर, प्रमोद राठी, पंकज, कृष्णपाल, सत्यवीर, ओमपाल, शिवकुमार राठी, उदय, मांगेराम आर्य, विजय सिंह, संजीव राठी, रणधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें