बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय युवा संसद 2019 महोत्सव का वृहद कार्यक्रम रविवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के महावीर हॉल में हुआ। अध्यक्षता प्रो. डॉ. वीरेंद्र सिंह ने की। मंच संचालन डॉ. किरण गर्ग ने किया। दीप प्रज्ज्वलन संयुक्त सचिव डीके जैन, डॉ. आरपी जैन, डॉ. राजवीर, डॉ. सुभाष मलिक, सुभाष, डॉ. सुनीता, डॉ. कीर्ति शर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह से चल रहे कार्यक्रमों में 50 बच्चों का सिलेक्शन विश्वविद्यालय स्तर की कमेटी के माध्यम से हुआ था, इन 50 बच्चों ने आज फाइनल प्रस्तुति दी। इनमें प्रथम स्थान पर परमवीर, द्वितीय स्थान पर विनीत, तृतीय स्थान पर अंकुर भारद्वाज, चतुर्थ स्थान पर पारुल जैन एवं पंचम स्थान पर शिखा रही। विजेताओं को डीके जैन और प्राचार्य विरेंद्र सिंह, आरपी जैन एवं सुभाष, डॉ. बीबी तिवारी, डॉ. राजबीर ने प्रमाणपत्र दिए।