बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को पटेल नगर बड़ौत मेें भूतपूर्व सैनिकों को झंडारोहण करने के बाद सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक श्रीभगवान बिजरौल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम मेें निर्णय लिया कि भाजपा द्वारा 28 जनवरी से 2 मार्च तक भूतपूर्व सैनिक सम्मान अभियान चलाया जाएगा और भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने जीवन दांव पर लगने वाले सैनिक देश के लिए सर्वोपरि है, उनके सम्मान के लिए संगठन स्तर पर पूरी ऊर्जा के साथ काम किया जाएगा। अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक संतराम, संचालन सुभाष चंद ने किया। इसमें धन सिंह, नरेंद्र सिंह, चंद्र्रपाल, कुलदीप, देवेंद्र, ओमपाल, सत्यवीर, सुभाष ढाका, सूबेेदार वेदपाल, वेदपाल राणा, प्रवीण आर्य शामिल रहे।