फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद को अंतिम सलामी नाटक ने किया भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। शिवशंकर पब्लिक स्कूल दाहा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक भंवर सिंह शर्मा और पप्पन राणा ने किया। जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने माता-पिता का दर्द, अनपढ़ बहु लघु नाटिका का मंचन किया। सीनियर छात्र-छात्राओं ने शहीद जवान को अंतिम सलामी नामक नाटक प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। शास्त्रीय संगीत पर नृत्य व वादन की तुकबंदी मनभावन रही। डिजिटल इंडिया की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत की संकल्पना को साकार करने का संदेश दिया। वहीं गुजराती, राजस्थानी नृत्य, कठपुतली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य वीरपाल राणा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सलेश चंद और दिशा राणा ने किया। इसमें प्रधान सुशील राणा, पवन शास्त्री, आनंद राठी, दीपक शर्मा, ओमवीर सिंह, बलवीर सिंह, अशोक राणा, धीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सोमपाल राणा, संदीप राणा, वरुण वर्मा, संदेश राणा, रीतू राणा, चंचल, नेहा, पूर्णिमा, विमलेश, सागर तोमर, परमवीर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें