फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। राम मूर्ति देवी प्राकृतिक योग चिकित्सा संस्थान, दिलीप विहार बड़ौत में मंगलवार को योग की शिक्षा ग्रहण कर रहे चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। संस्थान की सचिव सरिता मलिक ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य समस्त मानवता को स्वस्थ रखना है। संस्थान के योगाचार्य सत्यप्रकाश आर्य समय-समय पर अग्निहोत्र यज्ञ का भी आयोजन करते हैं। इसी कार्यक्रम में महेश कुमार मुछाल ने बताया कि आम की लकड़ी एवं विशिष्ट प्रकार की औषधि युक्त सामग्री के जलने से फोरमिक ऐल्डिहाइड नामक गैस खतरनाक बैक्टीरिया एवं जीवाणु को मारती है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरणविद डॉ. दिनेश बंसल ने किया। संचालन मास्टर प्रदीप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें