फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 2552 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत में 2552 मामलों का निस्तारण कर 1.36 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूला गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत के तत्वावधान में जिला जज उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में लोक अदालत का आयोजन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में पक्षकारों ने आपस में सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया। बैंक ऋण से संबंध 103 मामलों को निस्तारित कर 95 लाख, 6 हजार 579 रुपये ऋण वसूले। शमनीय आपराधिक एवं विद्युत वाद के 682 मामलों का निस्तारण हुआ। दो लाख 64 हजार 340 अर्थदंड वसूला। मोटर दुर्घटना प्रतिकार याचिकाएं व बीमा दावे के 18 प्रकरणों का निस्तारण कर 38.90 लाख रुपये पीड़ित पक्ष को दिलाए । पारिवारिक वाद के छह मामलों का निस्तारण कराया। राजस्व न्यायालयों एवं अन्य विभाग के 1715 मामले निस्तारित किए। मोबाइल एवं टेलीफोन तथा अन्य वाद के 12 मामले निस्तारित किए। 31 हजार 151 रुपये वसूले। इस मौके पर प्रभारी नोडल अधिकारी रमेश चंद दिवाकर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनु कालिया, शक्तिपुत्र तोमर, आबिद शमीम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय समर पाल बालियान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिताली गोविंद राव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत मान, किरण गौड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट शारिब अली, शोभित बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें