बागपत। सहकारी क्षेत्र की बागपत चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण भुगतान कर दिया है। मिल के प्रधान प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि पेराई सत्र 2017-18 में चीनी मिल ने जितने गन्ने का क्रय किया गया था, उसका संपूर्ण भुगतान कर दिया गया है। चीनी मिल पर करीब सात करोड़ का बकाया भुगतान था। किसानों के खाते में रुपये पहुंचते ही हर्ष जताया। रमाला चीनी मिल भी संपूर्ण भुगतान कर चुकी है। मलकपुर मिल के भुगतान की प्रक्रिया लखनऊ में चल रही है।