बड़ौत (बागपत)। एचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी में दो दिवसीय जनपदीय स्काउट एंड गाइड रैली का समापन समारोह हुआ। इसमें रालोद नेता अश्वनी तोमर मुख्य अतिथि रहे । संस्था के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह तालियान ने अतिथि का स्वागत किया । यमुना इंटर कॉलेज बागपत , शांति सागर कन्या इंटर कॉलेज, छपरौली के चार इंटर कॉलेज और दोघट इंटर कॉलेज की स्काउट एंड गाइड टीमों ने साहसिक क्रियाकलाप ,मीनार बनाना ,गेट बनाना, तंबू बनाना, बिना बर्तन भोजन बनाना, झंडा वार्ता , वर्दी निरीक्षण, कलर पार्टी, कैंप फायर , हस्त कौशल प्रदर्शनी , झांकी आदि का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में श्री रामकृष्ण शर्मा, मनोज कुमार ,विजेंद्र जिला प्रशिक्षण आयुक्त रहे । विद्यालय के अध्यापक जितेंद्र सिंह , सत्यपाल सिंह, देव मुनि , भीम सिंह , बीएस राणा , कपिल कुमार , सोनवीर सिंह, पंकज कुमार आदि रहे ।