फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया । प्रतियोगिता का शुभारंभ सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई। सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 10 और जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में संस्कृति, विज्ञान व भूगोल के अलावा नवीनतम जानकारी को शामिल किया। प्रतियोगिता मेें सीनियर वर्ग में आदित्य प्रथम, साक्षी द्वितीय और नेहा तृतीय रही, जबकि जूनियर वर्ग में अनिकेत प्रथम, स्वीटी द्वितीय और पंकज तृतीय रहा। विजेता छात्र-छात्राओं को सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस दौरान सुरेखा, प्रीति, प्रियंका, मंदीप, सुरेंद्र, अभिषेक, महेश, विकास का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें