बड़ौत (बागपत)।
धनतेरस पर सोमवार को बाजारों में भारी भीड़ रही और लोग बर्तन व दीपावली से संबधित अन्य सामान खरीदने में जुटे रहे। इसके चलते बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस को दिनभर काफी मशक्कत करनी पड़ी। धनतेरस पर सोने-चांदी की दुकानों पर भी भीड़ रही । लोग सोने व चांदी के जेवरात व सिक्के खरीदते देखे गए, क्योंकि धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा दुपहिया वाहनों की भी खरीददारी जमकर हुई और देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही