दोघट (बागपत)।
चौधरी मंगत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा और जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज निरपुड़ा में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. चंद्रवीर सिंह ने कक्षा 10 में स्कूल टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट पिछले 15 साल से सम्मानित कर रहा है। बिनौली ब्लॉक के लगभग 15 स्कूल इसके लिए चिन्हित किए हैं। चौधरी मंगत सिंह निरक्षर थे, लेकिन उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया और दाहा में जीवन देकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कराया। उनकी याद में ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष पारितोषिक किया जाता है। इसके लिए हिंडन व कृष्णा नदी में प्रवाहित दूषित पानी के खिलाफ भी मुहिम चलाई जा रही है। कन्या इंटर कॉलेज दाहा की छात्रा कमल जैन ने 74.6 प्रतिशत अंक व जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज निरपुड़ा के छात्र रोहित सैनी ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। दोनों को मेडल एवं 1100-1100 रुपये सम्मानित किया। इस मौके पर दोनों कॉलेजों के शिक्षक मौजूद रहे।