फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों व युवाओं ने निकाली स्वच्छता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को आजाद हिंद फौज के सदस्यों, भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं ने स्वच्छता बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी हरि सिंह बावली, आप कार्यकर्ता मनोज ढिकाना व भूतपूर्व सैनिकों ने हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली बावली चुंगी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते बिजरौल, बामनौली, पुसार, दोघट, गांगनौली, बिराल, सूप, मुंकदपुर, रठौडा, छपरौली, नंगला, सिनौली, मलकपुर, जौनमाना, बोहला, लुहारी, खामपुर, खेटा हटाना, निनाना, सरूरपुर से होते वापस बड़ौत मेें खत्म हुई। रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य शहीद भगत सिंह की नीतियों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना, रक्तदान करना, महिलाओं का सम्मान कराना व युवाओं को नशाखोरी से दूर करना था। इनमें अंकुर, नरेंद्र धनकड़, सुभाष नैन, मोनू, अर्पित, कृष्णपाल, विक्की, प्रवीण, राजू, उपेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें