बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एमएससी भौतिकी विज्ञान मेें टॉप करने वाले नगर के मेधावी छात्र सत्यांश जैन द्वारा को राज्यपाल व विवि के कुलपति द्वारा स्वर्ण पदक देकर सम्मानित करने पर हर्ष जताया गया। समारोह का शुभारंभ दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रो.डॉ. वीपी सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि दिगंबर जैन डिग्री कालेज के मेधावी छात्र सत्यांश जैन पुत्र सत्यप्रकाश जैन ने एमएससी भौतिकी विज्ञान में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। विवि मेें दीक्षांत समारोह मेें सत्यांश को उप्र के राज्यपाल राम नाईक, विवि के कुलपति डॉ. एनके तनेजा ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इसमें डॉ. वीपी सिंह, डॉ. केएस सिंह, डॉ. राजीव, डॉ. एसपीएस, अंचना चेतन, संदीप, रेखा जैन आदि का योगदान रहा।