बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में समारोह में कॉलेज के स्टेडियम में तैनात कुश्ती कोच विवेक मलिक का पठानकोट पंजाब मेें आयोजित होने वाले आर्मी कैंप में टिप्स देने के लिए हुए चयन पर खुशी जताई गई। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ माठू पहलवान ने किया। कॉलेज मेें स्थित स्टेडियम मेें तैनात कुश्ती कोच विवेक मलिक का हाल ही में बेस्ट कोच के लिए चयन हुआ था। विवेक मलिक को 11 सितंबर को जेवी कॉलेज के मैदान पर हुए समारोह मेें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेस्ट कोच का अवार्ड भी दिया था। अब उनका चयन पठानकोट मेें 20 सितंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले आर्मी कैंप के लिए आर्मी कुश्ती के कर्नल दुष्यंत कुमार ने किया है। कैंप में विवेक मलिक आर्मी के जवानों को कुश्ती के दाव पेंच सिखाएंगे। उनके चयन पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई। इस दौरान आकाश, सौरभ, महेश, सुधीर, पंकज, नवीन, दिनेश, सुधाकर, अमित, गौरव, प्रताप आदि शामिल रहे।