बागपत। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने ने कहा कि 11-12 अक्टूबर को कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 11 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन संबंधित अधिकारी को देंगे। इसमें सभी को सहयोग करने की अपील की। इसमें मुख्य मांग पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों को नियमित, वेतन विसंगति दूर करना रहेगी। संचालन मुकेश कुमार शर्मा ने किया। महामंत्री अतुल मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष सिंचाई विभाग अवधेश मिश्रा, मनोज, मुकेश गिरि, ओमवीर, दिनेश, संजीव शर्मा, अरविंद नरूला, विजय, रोडवेज संघ के अध्यक्ष नरेंद्र, डॉ. मनीष त्यागी, गोपाल, शहजाद, मनोज शर्मा, मोहम्मद हारून, संजीव दांगी, अनिल, मनोज शर्मा, मानवेन्द्र, कुंवर पाल आदि मौजूद रहे ।