फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और चिकनगुनिया की दवाई पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लायंस क्लब चेतना के तत्वावधान में लायंस चिकित्सा शिविर नेहरू रोड पर लगाया, इसमें डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए दवाई पिलाई।
विज्ञापन

आयुष योग संस्थान मेरठ के डॉ. पल्लव भारद्वाज और सहयोगी की देखरेख में दवाई पिलाने का कार्य हुआ। शिविर चेयरमैन डॉ. योगेश जिंदल ने बताया कि आयुष्मान योग संस्थान के यह दवाई दुर्लभ जड़ी बूटियों से बनाई है, संस्थान का दावा है कि यदि दवाई पीने के एक साल बाद तक डेंगू व चिकनगुनिया नहीं होगा। शिविर मेें चार हजार बच्चों व महिलाओं व बुजुर्गों ने दवाई पी। लोगों की मांग को देखते हुए दूसरा शिविर एक सप्ताह बाद लगाया जाएगा। शिविर को सफल बनाने मेें सुरेंद्र मित्तल, अंकुर जिंदल, ललित कुमार जैन, सतेंद्र जैन, मनोज गोयल, रोबिन गोयल, नेहा गोयल, पंकज कुमार खोखर, गौरव तोमर, अमित राठी, अनुज जैन, राकेश जैन, रिजवान, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें