फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में ब्रह्म सिंह के आवास पर बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि यूपी में भी हरियाणा की तरह बिजली के बिल लागू किए जाए। गन्ने का भुगतान 14 दिन में कराया जाए। चौगामा नहर का निर्माण पूरा कराकर उसमे रेगुरल पानी छोड़ा जाए। सरकार को आवारा गोवंश के प्रबंध के लिए योजना बनाकर किसान को 300 रुपये प्रति माह दिए जाए, ताकि वे गोवंश की देखभाल कर सके। निर्णय लिया कि 17 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक भड़ल में पंचायत होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसकी अध्यक्षता ब्रह्म सिंह ने की। संचालन कृष्णपाल ने किया। इसमें नरेंद्र राणा, प्रेमपाल ओमबीर, जय वीर, सतवीर, जगपाल, कालूराम, बाबूराम, सुरेश साहब सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें