बड़ौत (बागपत)। रेजोनेंस पब्लिक स्कूल मेें शिवरात्रि धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण तोमर ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने शिव-पार्वती की वेश-भूषा धारण कर शिव के गानों पर जमकर डांस किया और कार्यक्रम मेें शामिल अभिभावकों व शिक्षकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने बच्चों को शिव की महिमा बतायी। इसमें अनुज तोमर, शर्मिष्ठा पंवार, मुवशिरा, शालिनी आदि रहे।