फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में सहयोग करें ग्रामीण- एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दाहा गांव में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ यात्रा में पुलिस का पूर्ण सहयोग करना होगा। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। कांवड़ियों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। पलड़ी के ग्रामीणों ने एएसपी को पत्र देकर बताया कि चार माह से गांव में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कांवड़ियों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की। कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि में विद्युत कटौती न की जाए। पुलिस अधिकारियों ने समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया। इसमें सीओ रमाला राजीव प्रताप सिंह, एसओ चितवन कुमार, प्रधान मांगेराम आर्य, हवन पाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, प्रमोद तोमर, प्रेमपाल सिंह, शिवकुमार सिंह, श्रीपाल, नरेंद्र सिंह राणा, कमल सिंह, बाबूराम, तिरपाल सिंह, सुनील कुमार, रविंद्र राणा, शाहिन, मास्टर रोहताश सिंह, यासीन अंसारी, नफीस, रियासत, अमरपाल, आजाद सिंह राणा, आरिफ , सहदेव सिंह, प्रवीण कुमार, तेजपाल सिंह, शौकीन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें