बागपत। यमुना में आई बाढ़ से किसानों को क्षति पहुंची है। फसलें बर्बाद हो गई, इससे लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। वहीं भूमि में कटान को लेकर भी चिंता बनी हुई है। यमुना खादर में किसानों ने ईख की फसल से लेकर ज्वार, सब्जियां की सबसे ज्यादा खेती कर रखी थी। जिसमें बाढ़ का पानी भर जाने के कारण फसलें की नष्ट हो गई है। किसान हरी सिंह का कहना था कि प्रशासन की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी जाती और नहीं सहयोग करते है। जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। यह कहना इस्लाम, ओमपाल का भी है।