बागपत। शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रवंदना चौक पर काला दिवस मनाते हुए शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि शिक्षकों का समायोजन न होने के कारण 706 शिक्षामित्रों की मौत हो गई थी। जिस कारण प्रदेशभर में आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सभी ने दिवंगतों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि जल्द प्रदेश के बलिया में महापंचायत होगी। जिसमें शिक्षामित्र और उनके सगे संबंधी पहुंचेंगे। उसके बाद दिल्ली में कोर कमेटी बैठक निर्धारित है। समायोजन को बहाल करने पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, जिला संरक्षक बिजेंद्र भाटी, जिला मंत्री भरत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुशलता चौहान, ललित कुमार शर्मा, सुनील कुमार, हेमलता, आरती, गौरव वर्मा, पवन,नीतू, आरती, बबिता, सुभाषचंद, तेजपाल, मालत, राहुल भारत, अंजू, मंजू मौजूद रही।