छपरौली (बागपत)। कस्बे में सोमवार को हुई बारिश से प्राथमिक विद्यालयों में जलभराव की समस्या हो गई। यह ही हाल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी रहा। विद्यालयों के भवन गहराई में होने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।