फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाजी की घटना को निंदनीय बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

असारा गांव में अल्पसंख्यक अधिकार परिषद की बैठक में पाक द्वारा कश्मीर में की जा रही पत्थरबाजी की घटना को निंदनीय बताया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने कहा कि अपने देश, समाज और मजहब की हिफाजत के मुस्लिमों की बड़ी जिम्मेदारी बनती है। 1857 और 1947 में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने देश की आजादी मेें अहम रोल निभाया। वर्षों से पाक अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाक द्वारा की कश्मीर में कराई जा रही पत्थरबाजी की घटना निंदनीय है। प्रदेश सचिव कारी तारीक फलाही ने कहा कि दुनिया के हर देश के मुकाबले में ज्यादा मुसलमान है और सबसे ज्यादा सुरक्षित है। इस्लामिक देशों में मसजिद और मदरसों में थोक के भाव मुसलमान को मारा जाता है। बीएसएफ के जवान असलम चौधरी ने भारत पाकिस्तान की सीमा की जानकारी दी और कहा कि पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, पाक को मुंहतोड़ जवाब देने होगा। इसमें मौलाना मुस्तकीम, मौलाना इलियास, कारी शराफत, शहजाद अली, अनवार मीर साहब, डॉ खलील अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें