बागपत। आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 24 हजार परिवारों का चयन किया। नेशनल हेल्थ स्वास्थ्य मिशन के तहत भारत सरकार ने आयुष्मान भारत अभियान चलाया। जिला स्तर से स्वास्थ्य विभाग ने 24 हजार परिवार का चयन किया, जो सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्तर से कमजोर है। इनका मूल्यांकन होगा। इसके बाद प्रति परिवार हेल्थ बीमा होगा। एनआरएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि बीमे के लिए 24 हजार परिवार का चयन किया। सूची शासन को भेजी है। ब्यूरो