बड़ौत (बागपत)।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ मेरठ मंडल बड़ौत के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
बुधवार को मंडल सचिव बिजेन्द्र तोमर के नेतृत्व मेें डाक सेवक मुख्य डाकघर पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पिछले साल अगस्त मेें हड़ताल समाप्ति के दौरान यूनियन नेताओं के बीच लिखित समझौता हुआ था, लेकिन नौ माह बीत जाने के बाद भी पे कमीशन का लाभ नहीं मिला। इस कारण ग्रामीण डाक सेवकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनेश कुमार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, डाक सेवक पीछे नहीं हटेंगे। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक सेवा चरमराई गई है। उच्चाधिकारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मनेंद्र सैनी, जितेंद्र सिंह, विक्रम, ओमपाल सिंह, राज कुमार, सत्यवीर, सतेंद्र, यादव सिंह, ब्रह सिंह, अमरीश त्यागी, सोहनवीर, नीरज, सतवीर, राजीव, सतपाल, राज कुमार शर्मा, संतराम, मुकेश कुमार मौजूद रहे।