बड़ौत। ब्राह्मण एकता कल्याण समिति की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय कोताना रोड पर हुई, इसमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज को संगठित करने पर बल दिया गया। वक्ताओं का कहना था कि आज समाज पिछड़ता जा रहा है, जिसका मुख्य कारण समाज मेें जागरूकता व शिक्षा का अभाव है। युवाओं को संस्कारवान शिक्षा न मिलने के कारण वे शराब के आदी बन चुके है। गलत रास्तों पर चलकर उन्हें न अपने सम्मान की चिंता है और न ही परिजनों व गुरुजनों की। जिलाध्यक्ष विजयपाल शर्मा ने कहा कि आज समाज को संगठित करना बहुत जरूरी है। सर्वसम्मति से मनु तिवारी को युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक मेें 6 मई को मंगलम विवाह मंडप पर होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को सफल बनाने पर भी मंथन किया गया। बैठक में राकेश शर्मा, संजीव शर्मा, युवा जिला महामंत्री सचिन वत्स, तहसील अध्यक्ष विनित शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, डा. नरेंद्र शर्मा, मांगेराम, नितिन, रमेशदत्त शर्मा, अमित भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।