बड़ौत (बागपत)।
सीबीएसई की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। रविवार को कॉलेज प्रशासन सीट प्लानिंग की तैयारी में लगा रहा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षार्थियों पर निगरानी रखी जाएगी। नगर में जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, ग्रोवेल गर्ल्स विंग व कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया। जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा व वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन ने बताया कि परीक्षा कक्ष में घुसने से पूर्व परीक्षार्थी की स्कूल में कई जगहों पर संघन चेकिंग होगी। सभी परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे मेें लगे हैं।