बड़ौत (बागपत)।
जीओ और जीने दो चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता करते हुए हेम चंद जैन ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद लोकप्रिय क्रांतिकारी थे। वे रामप्रसाद बिस्मिल, सरदार भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के साथी और प्रेरणादायक रहे। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। वे देश की आजादी के लिए शहीद हो गए। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। संचालन प्रेमचंद खंडेलवाल ने किया। इसमें सचिन, कालू, हंस कुमार जैन, सुशील कश्यप, सुरेश जैन, सुशील अग्रवाल, प्रवीण जैन, रेणू जैन, प्रदीप जैन, सोनू रुहेला, घनश्याम रुहेला, हरेंद्र एडवोकेट, बिल्लू तोमर आदि रहे