फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक-छात्र के मध्य तकनीकी ज्ञान पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कार्यशाला मेें शिक्षक व छात्रों के बीच तकनीकी ज्ञान को लेकर मंथन किया । शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा और शरण शर्मा ने किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा नेे कहा कि समाज व राष्ट्र की उन्नति मेें शिक्षक व छात्र दोनों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए दोनों को तकनीकी ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा शिक्षक छात्रों के अंदर अच्छे संस्कार एवं अनुशासन का विकास करें, क्योंकि छात्र देश का भविष्य होता है। निदेशक शरण शर्मा ने कहा कि शिक्षक एवं छात्र के मध्य तकनीकी ज्ञान व दृष्टि का विकास आवश्यक है। कार्यशाला मेें शिक्षक व छात्र के मध्य कैसे रिश्ते होने चाहिए, उस पर भी मंथन किया गया। अंत मेें छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के डायरेक्टर गौरव शर्मा को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इसमें आयुषी, रूबी, साक्षी, पूनम, निधि, प्रीति, पारूल, सोनिया, दीपक तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें