बड़ौत (बागपत)।
नगर के रेलवे स्टेशन पर स्थित श्री दुर्गा मंदिर पर शनि देव की पूजा-अर्चना को लेकर धर्मसभा का आयोजन किया । इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
धर्मसभा में पंडित आकाश भारद्वाज ने कहा कि आज के इस भागदौड़ भरे जीवन मेें मनुष्य लगातार ईश्वर से दूर होता जा रहा है। पैसे कमाने की चाहत में न तो उसे अपने शरीर की चिंता है और न ही परिवार की। गलत ढंग से कमाया गया पैसा हमेशा घर में गृह क्लेश का कारण बनता है। प्रत्येक शनिवार को मंदिर में शनि देव भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, इसमेें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और धर्मसभा का लाभ उठाते हैं। पंडित कुंदन सिंह ने कहा कि ईश्वर को स्मरण करने से मनुष्य के सभी दुख दूर हो जाते हैं। शनि देव की पूजा-अर्चना करने से घर से क्लेश दूर होता हैं, घर में शांति रहती है। संचालन समाजसेवी मनु तिवारी ने किया। धर्मसभा में कुंदन पंडित, विनोद पंडित, पंकज, राजेेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, आरती, राजकली, भवरकली, संगीता, प्रेमो, सोनिया, रूबी, सरिता, रेखा शामिल रहे।