दोघट (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा पर संचालक मंडल की प्रथम बैठक हुई, ग्राम प्रधान सुशील राणा की अध्यक्षता और तेजपाल राणा के संचालन में बैठक में सभापति सरिता राणा ने कहा कि किसानों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सभी को पूरा सम्मान मिलेगा। किसान एवं समिति सदस्य मिलकर समिति को बुलंदियों पर लेकर चलेंगे। बैठक में किसानों की खाद-बीज की समस्या पर विचार किया। एडीओ कॉपरेटिव योगेंद्र मलिक ने बताया कि अब किसानों को मशीन पर अंगूठा लगाकर ही खाद मिलेगी। किसान आधार कार्ड लेकर ही समिति पर आए। इसमें सोमपाल, गय्यूर, देवेंद्र सिंह, आदेश, गोलू, देवेंद्र पूर्व प्रधान, मास्टर सुरेश आदि रहे।