फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ वैज्ञानिक प्रक्रिया है : अरविंद शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में सात दिवसीय 11वां चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के शुभारंभ पर सरस्वती विद्या मंदिर मुलसम के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में डॉ. ईश्वर सिंह अग्रणी रहे। ध्वजा रोहण डॉ. अनिल कुमार चौहान ने किया। दीप प्रज्जवन डॉ. चंद्रवीर राणा ने किया। यज्ञ पांच वेदी पर शुरू हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि यज्ञ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। यज्ञशाला के पास लगाया वृक्ष शीघ्रता से उन्नति को प्राप्त होता है। जबकि यज्ञ की परिधि से दूर वृक्ष विलंब से बढ़ता है, इसलिए मनुष्य को प्रतिदिन अपने घर में यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। इसमें आचार्य अंकुर भारद्वाज, ब्रह्मचारी ऋषि, रोहित शास्त्री, सुनील शास्त्री, स्वामी ब्रह्म मुनि ने वेदपाल किया। यज्ञमान नवीन कुमार, रविंद्र कुमार, कपिल रहे। प्रधान मास्टर कृष्णपाल सिंह, हरबीर, टिंकू, सुभाष, संजीव मास्टर, ब्रह्मचारी आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें