फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में 54 लाख से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत टीकरी में बोर्ड बैठक का आयोजन किया । इसमें सर्वसम्म्मति से 54 लाख रुपये की अनुमानित लागत के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत टीकरी बोर्ड बैठक में चेयरमैन सोमपाल सिह राठी की अध्यक्षता में प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कराया गया। मुख्य विकास कार्यों में सड़क, स्ट्रीट लाइट ,जलापूर्ति , जल निकासी एवं सौंदर्यीकरण सड़क निर्माण ,नालों का निर्माण ,बारात घर का निर्माण, श्मशान घाट की चहारदीवारी, के लिए लगभग 54 लाख के प्रस्ताव पास कर गए। इसके अतिरिक्त भवन कर और जल कर वसूली पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त आदर्श नगर योजना दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में भी प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। कस्बे में घर घर में शौचालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया । संचालन ललित कुमार आर्य ने किया। इसमें वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार सभासद पूनम, मिथलेश, प्रवेश, राजीव कुमार ,बाबूराम ,राहुल बिंदर ,संजय राठी ,राजपाल ,राममेहर, सोनपरी, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें