फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर रेंजरों को दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में शनिवार को आयोजित शिविर मेें रोवर रेंजरों को दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का शुभारंभ प्रशिक्षक रामकृष्ण शर्मा, डॉ. महेश कुमार मुछाल और डॉ. विनोद कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। शिविर मेें रोवर स्काउट लीडर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि रोवर सरकारी संपत्ति की रक्षा करने में सहायक होता है। इस प्रकार वह स्वयंसेवा कर दूसरों के सेवा के लिए प्रेरित कर सकता है। स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता रैली द्वारा समाज सेवा कर सकता है। प्रशिक्षक रामकृष्ण शर्मा ने प्रार्थना, नियम, झंडा गीत का अभ्यास कराया। इसमें काउंसलर मनोज कुमार, दीपक जैन, मनीष, दीपक , स्वाति, चारू, निक्की, दिलशाना, विप्रा जैन, सोनू, प्रभात का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें