दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित पुसार बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर पार करते समय लकड़ी से लदा ट्रैक्टर बीच से टूट गया। इससे मार्ग जाम हो गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर रास्ता खुलवाया। पुसार बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को बिजनौर से ट्राली में पापुलर की लकड़ी लादकर आ रहे ट्रैक्टर का अचानक स्पीड ब्रेकर पर बीच का हिस्सा टूटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही की टूटा हिस्सा नीचे नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बताया कि स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ अधिक थी। यदि लकड़ी वहीं बिखर गई होती तो काफी लोगों को चोटें आती। ट्रैक्टर चालक वसीम तथा उसके साथी उस्मान ने बताया कि वे लकड़ी बड़ौत ले जा रहे थे।