फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में झूमे बच्चे, मेधावी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। शिव शंकर पब्लिक स्कूल, दाहा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया । इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ प्रबंधक भंवर सिंह शर्मा ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने दहेज प्रथा एक अभिशाप, अनपढ़ सास लघु नाटक को प्रस्तुत किया। छात्रों ने जवान शहीद को अंतिम सलामी नामक नाटक प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। बच्चों ने स्वच्छ भारत की संकल्पना को साकार करने का संदेश दिया। प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । ग्राम प्रधान सुशील राणा ने बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाए और उनकी कला कौशल को निखारने पर बल दिया। प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह ने अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता ब्रजवीर सिंह ने की। संचालन सुलेख चंद एवं दिशा राणा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें पवन शास्त्री, योगेश कुमार, रामबल सिंह, सतेंद्र सिंह, सोमपाल राणा, रविंद्र राणा, अशोक राणा, धीर सिंह, राजेंद्र सिंह, वासु देव, नरेंद्र, रीतू राणा, चंचल, नेहा, पूर्णिमा, ओमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें