फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आरोग्य मेले में 64 पशुओं का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बुढेड़ा गांव में पशुपालन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया । इसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने किया। मेले में पशुओं को टीकाकरण, बांझपन चिकित्सा का कार्य किया गया। 64 पशुओं का उपचार किया । पशुओं का उपचार हेतु जिला स्तर पर टीम का गठन किया । इस दौरान जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, ग्राम प्रधान बुढ़ेड़ा कृष्णपाल, राहुल, राजकुमार, डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. सुबोध पंवार, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. अमित कुमार सक्सेना, देवेंद्र कुमार, धर्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें