बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में नगर पालिका की दुकान के विवाद में सपा नेता सफीक सलमानी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पालिका के अफसरों ने उन पर अवैध रूप से दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया । जबकि सलमानी का कहना है कि यह दुकान उनको आवंटित हो रही है। साजिश के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। इस कारण उनके बेटे को गंभीर चोट लगी है। इससे पूरा परिवार काफी परेशान है। उनके द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गई है।