चांदीनगर/अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नंगला बड़ी गांव में रविवार को दंगल का शुभारंभ लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया। एक लाख रुपये सीटू पहलवान डगरपुर और मुजफ्फरनगर निवासी धीरज पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। 21 हजार की कुश्ती अहमदनगर के पहलवान सेत्ती गौरव पंडित, 11-11 हजार की अमित गोठरा, राहुल भागोट, काले पहलवान ने जीती। 31 हजार की कुश्ती जवाहरपुर मेवला निवासी प्रभात पहलवान ने जीती। दंगल का संचालन लीलू पहलवान और रेफरी बिंदु खलीफा रहे। मनु पाल बंसल, काका फौजी, जितेंद्र चेयरमैन, कांशी प्रधान, प्रवीण, शौकेंद्र प्रहलवान, राज कुमार मौजूद रहे। टटीरी में स्वागत समारोह आयोजित किया । इसमें प्रभात ने ने 31 हजार की कुश्ती जीतने पर ग्रामीणों ने सम्मानित किया। हरिओम शर्मा, मनोज पहलवान, मयंक पाठक, दीपक शर्मा, रोजूद्दीन, निसार अहमद, प्रवीण कुमार, मोनू पहलवान, मोहम्मद कैफ, सुनील मोघा, युनूस खान मौजूद रहे।